जिला निर्वाचन अधिकारी साकेत मालवीय पुलिस अधीक्षक डॉ रविन्द्र वर्मा ने धौहनी क्षेत्र का दौरा किया

सीधी धर्मेंद : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री साकेत मालवीय तथा पुलिस अधीक्षक डॉ रविन्द्र वर्मा ने विधानसभा क्षेत्र धौहनी के नेटवर्क विहीन मतदान केंद्रों तथा कम्युनिकेशन के लिए स्थापित वायरलेस सेट का निरीक्षण अवलोकन किया गया। इसके साथ ही कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री साकेत मालवीय ने रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय विधानसभा क्षेत्र धौहनी का निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं के दृष्टिगत आवश्यक निर्देश दिए।इस दौरान उनके साथ सीईओ जिला पंचायत श्री राहुल धोटे, उपखण्ड मजिस्ट्रेट मझौली श्री आर पी त्रिपाठी, एसडीओपी रोशनी ठाकुर, सीईओ जनपद पंचायत मझौली श्री एस एन द्विवेदी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
