भाजपा ने मानस भवन में आयोजित किया प्रबुद्ध जन सम्मेलन

सीधी धर्मेंद : 8 अक्टूबर को मानस भवन सीधी में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री देवकुमार सिंह के मार्गदर्शन में भाजपा आज और कल विषय पर प्रबुद्ध जन सम्मेलन का आयोजन किया गया प्रबुद्ध जन सम्मेलन में भाजपा उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष , सांसद और झारखंड राज्य के प्रभारी श्री लक्ष्मीकांत बाजपेई मुख्य आतिथ्य और पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश माननीय श्री सुरेश राणा जी, माननीय सांसद श्रीमती रीती पाठक राजयसभा सांसद अजय प्रताप सिंह के विशेष उपस्थिति एवं जिलाध्यक्ष माननीय श्री देवकुमार सिंह जी की अध्यक्षता आयोजित किया गया। सम्मेलन की शुरूआत अतिथियों ने द्वीप जला कर की गई। सम्मेलन में रखे गए भाजपा आज और कल विषय पर अपना उद्बोधन देते हुए वक्ताओं ने कहा कि कल की दो सीटों वाली भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है वक्ताओं ने ने कहा कि भाजपा की रीती नीति और सिद्धांत देश हित का पालन करते हैं। सम्मेलन में अपना उद्बोधन देते हुए सांसद और झारखंड राज्य के प्रभारी श्री लक्ष्मीकांत वाजपेई ने कहा कि आज सनातन धर्म को खत्म करने की बात की जा रही है और घमंडीया गठबंधन इस पर कुछ नहीं बोलता आगे उन्होंने कहा कि सनातन को खत्म करने वाले कब के खत्म हो गए फिर भी घमंडियां गठबंधन के लोग सनातन को खत्म करने की बात करते हैं। सम्मेलन में बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता और प्रबुद्ध जन मौजूद थे।
