पंडित केदारनाथ शुक्ला ने बटौली से अपने न्याय यात्रा की शुरुआत की

सीधी धर्मेंद : भारतीय जनता पार्टी सीधी विधानसभा क्षेत्र के विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला अपनी पार्टी द्वारा उनका टिकट काट दिए जाने से काफी नाराज है और उन्होंने 2 अक्टूबर को अपने समर्थको की बुलाई गई सभा में ऐलान किया था कि पार्टी ने उनके साथ अन्याय किया है इसके विरोध में वह अब सीधी विधानसभा में न्याय यात्रा निकालेंगे और लोगों के घर-घर जाकर उनसे न्याय मांगेंगे उसी कड़ी में 3 अक्टूबर को पंडित केदारनाथ शुक्ला ने सीधी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बटोली में स्थित बटोली माता के मंदिर में आशीर्वाद प्राप्त करके अपने न्याय यात्रा की शुरुआत की पंडित केदारनाथ शुक्ला ने ग्राम पंचायत बटोली में आम जनों के बीच में पहुंचकर उनके सामने अपने साथ हुए अन्याय की बात को रखा और उनके साथ देने को कहा पंडित केदारनाथ शुक्ला ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता को उनके साथ किए गए अन्याय का न्याय देना है इस दौरान पंडित केदारनाथ शुक्ला के समर्थक बड़ी संख्या में उनके साथ थे।
