भाजपा के बड़े नेता और प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डा राजेश मिश्र ने इस्तीफा दिया

0 553
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मध्यप्रदेश में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं चुनाव की घोषणा से पहले भाजपा ने अब उम्मीदवारों की 2 सूची जारी कर दी है सोमवार रात को जारी हुई दूसरी सूची में 39 उम्मीदवारों के नाम शामिल है लिस्ट में कुछ नाम अप्रत्याशित है तो कुछ नाम बड़े नाम गायब है लिस्ट जारी होने के बाद से ही भाजपा में भगदड़ मची हुई है दूसरी लिस्ट जारी होने के कुछ घंटे बाद ही भाजपा के बड़े नेता और प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डा राजेश मिश्र ने इस्तीफा दे दिया। मिश्र ने अपने इस्तीफे में लिखा कि मैं पार्टी पर बोझ नहीं बनना चाहता। भाजपा को अब हम जैसे कार्यकर्ताओं की जरूरत नहीं रही। डा राजेश मिश्र इस बार सीधी सीट से चुनाव लड़ने के संभावित उम्मीदवार थे दूसरी सूची में सीधी से उनकी जगह पार्टी ने रीति पाठक को मैदान में उतारा है। अपना नाम गायब देखकर नाराज राजेश मिश्र ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर सबको चैंका दिया। भाजपा ने सोमवार रात को 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। लिस्ट में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल फग्गन सिंह कुलस्ते,कैलाश विजयवर्गीय जैसे दिग्गजों को चुनावी मैदान में उतारा है। पार्टी ने एमपी की 230 सीटों में से 78 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इससे पहले पार्टी ने पिछले महीने भी 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी।

News TOP Footer