प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़ा के रूप में जिले भर में मनाएगी भाजपा

0 121
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 17 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी जिले भर में विभिन्न प्रकार की आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान के की अगुवाई में करेंगी । भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व की मंशा के अनुसार भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में जिले भर में हर्षउल्लास के साथ मनाएगी। कार्यक्रम को सुचारू ढंग से संचालित करने के लिए जिला स्तरीय टोली का गठन किया गया है, जिसमें पूर्व जिला अध्यक्ष के के तिवारी, नगरी निकाय के प्रदेश सहसंयोजक जितेन्द्र सिंह चौहान, जिला मंत्री अखिलेश पांडे को शामिल किया गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिवस पर 17 सितम्बर को पीएम आवास योजना, पी एम स्वनिधि योजना और आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी घरों या मंदिरों में 25 – 50 के समूह में इकट्ठा होकर पूजा अर्चना करेंगे। जिसमें प्रधानमंत्री जी के लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करेगी, जिसमें सांसद, विधायक और अन्य निर्वाचित जन प्रतिनिधि पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रहेंगे। प्रत्येक शक्ति केंद्र पर कम से कम एक कार्यक्रम होंगा। कार्यक्रम उपरांत नमो एप्प एवम संगठन एप्प में फोटो आवश्यक रूप से अपलोड होगी।

News TOP Footer