मूसामूड़ी के भरुही गड़ई में 18 सितम्बर से होगी अनिश्चितकालीन क्रमिक भूख हड़ताल

सीधी धर्मेंद : टोंको रोको ठोंको क्रांतिकारी मोर्चा एवं आदिवासी समाज के द्वारा ग्राम मूसामूड़ी के भरुही गड़ई में (उदयभान सिंह के घर के पास) दिनांक 18/0 9/ 2023 से अनिश्चितकालीन क्रमिक भूख हड़ताल किया जाएगा।विग्यप्ति के माध्यम से दी गई जानकारी में कहा गया है की तहसील क्षेत्र मझौली अंतर्गत ग्राम भुमका,मूसामूड़ी एवं निधपुरी में प्रशासन एवं उद्योगपति के सांट गांठ से किए गए भूमि अधिग्रहण के खिलाफ प्रभावित किसान 18 सितंबर 2023 से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगे जिसके संबंध में अनुविभागीय दंडाधिकारी मझौली को किसानों द्वारा ज्ञापन पत्र दिया गया है जिसमें हवाला दिया गया है कि सीधी जिले के मझौली उपखंड के ग्राम भुमका, मूसामूड़ी एवं निधपुरी के आदिवासियों एवं पिछड़ा वर्ग की पुश्तैनी आवासीय एवं कृषि भूमियों को धोखाधड़ी करके आयरन कोल बेनीफिकेशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नाम जबरन अधिग्रहण कर दिया गया है। जबकि मूसामूड़ी एवं भुमका दोनों गांव आदिवासी गांव हैं। प्रभावित आदिवासियों का जीवकोपार्जन के लिए खेती ही एकमात्र जरिया है।भूमि अधिग्रहण के चलते खेत खलियान से बेदखल करने से आदिवासी भूखे मरेंगे और आने वाली पीढ़ी का भविष्य संकट में आ जाएगा। जन और जिंदगी बचाने प्रभावित आदिवासी किसानों ने दिनांक 18/0 9/ 2023 से अनिश्चितकालीन क्रमिक भूंख हड़ताल करने का निर्णय लिया है।
