जिला युवा कांग्रेस ने बिजली के समस्याओं का अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौपा

सीधी धर्मेंद : 11 सितंबर को सीधी जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ‘दादू’ एवं युवा कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी भारी भरकम भीड़ के साथ रोज रोज गुल होती बिजली एवं जले हुए ट्रांसफार्मर से परेशान जिले की जनता के हित के लिए अपनी लड़ाई को जारी रखते हुए अधीक्षण अभियंता पूर्व विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड सीधी के नाम ज्ञापन सौंपा गया । युवक कांग्रेस के द्वारा दिए गए जनता की बिजली के समस्याओं के ज्ञापन को लेने के बाद एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने अधीक्षण अभियंता विद्युत मंडल सीधी पी आर तिवारी से की जाने वाली कार्यवाही को लेकर उनका पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में ज्यादा से ज्यादा समस्याओं का निराकरण कर दिया जाएगा और एक सप्ताह के निराकरण की दृष्टि समीक्षा की जाएगी और टीवी इंडिया न्यूज़ ने इस दौरान रोज-रोज हो रही अघोषित कटौती को लेकर भी अधीक्षण अभियंता से सवाल उठाया गया जिसका उन्होंने जवाब दिया। ज्ञापन सौपने के बाद युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द सिंह दादू ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि जनता बिजली की समस्याओं को लेकर के जहां एक ओर त्राहि त्राहि कर रही है वहीं दूसरी ओर भाजपा अपनी विकास यात्रा में मस्त है और अपनी झूठी तारीफों के पुल बांधकर अपनी पीठ थपथपा रही है साथ ही साथ युवा कांग्रेस ने आगाह किया के अभी महज ज्ञापन तक ही हम सीमित है अगर प्रशासन द्वारा जले हुए बिजली के ट्रांसफॉर्मर, कटी फटी केबल,लो वोल्टेज आदि फैली अव्यवस्था के खिलाफ अगर हमारी जल्द ही सुनवाई न हुई तो अतिशीघ्र अहंकार में डूबी भाजपा और उनके बिगड़े प्रशासनिक अधिकारियों को एक भारी भरकम जन आक्रोश का सामना करना पड़ेगा। ज्ञापन के दौरान कांग्रेस पार्टी के दीपक मिश्रा और धौहनी विधानसभा के कांग्रेस नेता ददुआ ने भी विद्युत समस्या पर अपनी प्रतिक्रिया दी। इस दौरान सीधी जिला युवा कांग्रेस के के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
