सीधी जिले के 74 तीर्थ यात्रीयो को विधायक सीधी केदारनाथ शुक्ल ने रामेश्वरम के लिए रवाना किया

0 519
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 8 सितम्बर को विधायक सीधी केदारनाथ शुक्ल ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के जिले के तीर्थ यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए रीवा (रेलवे स्टेशन) के लिए रवाना किया। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लिए सीधी जिले से 74 विशिष्ट नागरिकों का चयन रामेश्वरम तीर्थ दर्शन के लिए किया गया है। रामेश्वरम तीर्थ दर्शन हेतु शासन द्वारा रेलवे स्टेशन रीवा को निर्धारित किया गया है। विधायक श्री शुक्ल ने जिले के तीर्थ यात्रियों को बस के माध्यम से सम्मान सहित रीवा रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया। विधायक ने तीर्थ-यात्रियों की सुविधाओं एवं यात्रा अवधि में भोजन, गंतव्य तीर्थ-स्थल पर रहने-खाने की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए। जिले के 74 तीर्थयात्री एक सप्ताह तक रामेश्वरम की यात्रा में रहेंगे। उन्हें सीधी से विशेष बसों द्वारा रीवा रेलवे स्टेशन भेजा गया है। वहाँ से तीर्थ यात्री विशेष ट्रेन से रामेश्वरम के लिए रवाना होंगे। यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए उनके साथ अनुरक्षकों की टीम भी रवाना हुई है, जो रास्ते में तीर्थ यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखेंगे। इस अवसर पर अपर कलेक्टर राजेश शाही, उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास नीलेश शर्मा, पार्षद पूनम सोनी, तीर्थ यात्रियों सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

News TOP Footer