दूषित मध्यान भोजन खाने से बीमार हुए आदिवासी बच्चों से मिले कांग्रेस जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह

0 103
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले की धौहनी विधानसभा अंतर्गत कुसमी विकासखंड के प्राथमिक शाला कचपेच में विगत दिनों मध्यान भोजन में दूषित खाना खाकर एक दर्जन से ज्यादा आदिवासी समाज के बच्चे बीमार पड़ गए जिन्हें उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली में भर्ती कराया गया है इस गंभीर मामले की जानकारी जैसे ही सीधी कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री ज्ञान सिंह को हुई उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली पहुंचकर दूषित खाने से बीमार हुए बच्चों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर बच्चो के स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना। एवं हर संभव सहायता का आश्वासन दिया और इस मामले में इलाज को लेकर प्रशासनिक लापरवाही के प्रति कलेक्टर को दूरभाष पर ध्यान आकर्षित कराया एवं प्रभावित बच्चों को अच्छी स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने एवं उनके परिजनों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराये जाने का आग्रह किया और दूषित मध्यान भोजन खाने से बीमार बच्चों के मामले में प्रशासनिक लापरवाही को लेकर आक्रोश जताया इस मामले में अभी तक दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई है। जिला अध्यक्ष के साथ कांग्रेस पार्टी के महामंत्री नवीन सिंह प्रवक्ता पंकज सिंह अजीत सिंह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मझौली के अध्यक्ष प्रदीप दीक्षित एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता ने भी बच्चों से मुलाकात की एवं हाल-चाल जाना।पीड़ितों से मुलाकात के बाद जिला मुख्यालय पहुंचे जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि उक्त घटना 6 सितंबर को घटित हुई लेकिन तीन दिन बीत जाने पर भी अभी तक उक्त मामले में भाजपा के जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन ने कोई संज्ञान नहीं लिया है भाजपा सरकार जिले का प्रशासन और भाजपा के जनप्रतिनिधि असंवेदनशील हो चुके हैं उक्त मामले में अभी तक किसी भी व्यक्ति के ऊपर कोई कार्यवाही नहीं हुई है न ही ऐसी कोई जांच कमेटी ही बनाई गई है जो उक्त मामले की जांच कर दोषियों को सामने ला सके भाजपा सरकार और प्रशासन आदिवासी भाइयों के मामले में लगातार उदासीन और लापरवाह नजर आ रहा है प्रदेश के साथ सीधी जिले में भी आदिवासी भाइयों के साथ लगातार घटनाएं घट रही हैं लेकिन खुद को आदिवासी ही हितैसी बताने वाली भाजपा सरकार और प्रशासन में बैठे उसके नुमाइंदे उन्हें न्याय दिलाने में नाकाम रहे हैं भाजपा और शिवराज सरकार आदिवासियों को सिर्फ एक वोट बैंक समझती है।

News TOP Footer