विधायक, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक ने किया सीएम के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

0 382
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान का एक सितंबर 2023 को जिले में कार्यक्रम प्रस्तावित है। उसको दृष्टिगत रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री एक सितंबर को सीधी में मेडिकल कालेज का भूमिपूजन करेंगे तथा सीधी शहर में जनदर्शन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके उपरांत सीधी खुर्द में सिविल हॉस्पिटल रामपुर नैकिन सहित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण तथा शिलान्यास करेंगे। हितग्राही सम्मेलन में सम्मिलित होकर पात्र हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के जिले में प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत विधायक सीधी श्री केदारनाथ शुक्ल, कलेक्टर श्री साकेत मालवीय तथा पुलिस अधीक्षक डॉ रविन्द्र वर्मा द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण अवलोकन किया गया तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। उनके साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राहुल धोटे, अपर कलेक्टर श्री राजेश शाही, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव, उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास श्री नीलेश शर्मा, समाजसेवी श्री देव कुमार सिंह चैहान, श्री गुरुदत्त शरण शुक्ल सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

News TOP Footer