पिछड़ा वर्ग समाज बीजेपी सरकार के खिलाफ चलाएगा जन जागरूकता अभियान प्रस्ताव पारित हुआ

0 396
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पिछड़ा वर्ग महाकुंभ का आयोजन पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के मुख्य आतिथ्य पूर्व मंत्री वंशमणि वर्मा की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह पूर्व विधायक रामलखन सिंह पटेल पूर्व महापौर सिंगरौली रेनू शाह महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती कमलेश सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री सोनम सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामशिरोमणि शाह पूर्व नप अध्यक्ष अनूपपुर रामखेलावन राठौर के विशिष्ट आतिथ्य में सीधी जिले के टिकरी में स्थित कुंवर अर्जुन सिंह स्मृति परिणय वाटिका में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में महापुरुषों के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई तत्पश्चात स्वागत गीत की प्रस्तुति हुई। मझौली पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष कामता सोनी मड़वास अध्यक्ष चंद्रमोहन कुशवाहा कुसमी अध्यक्ष विमल कुमार जायसवाल महुआगांव अध्यक्ष तुलसी प्रसाद यादव ने सैकड़ों साथियों के साथ माल्यार्पण कर पधारे अतिथियों का स्वागत किया गया।उक्त महाकुंभ में रीवा संभाग एवं शहडोल संभाग के पिछड़ा वर्ग समाज के लोगों ने हिस्सा लिया सम्मेलन में कई प्रस्ताव पारित किए गए जिसमें प्रमुख रूप से भाजपा सरकार द्वारा पिछड़ा के हितों के साथ किया जा रहे कुठाराघात के विरोध में प्रस्ताव पारित कर प्रदेश की सत्ता से जन विरोधी सरकार को बेदखल करने का प्रस्ताव किया गया साथ ही पूरे प्रदेश में पिछड़ा वर्ग समाज के बीच में भाजपा सरकार के विरोध में जन जागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया पिछड़ा वर्ग महाकुंभ को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने कहा कि भाजपा सरकार में पिछड़े वर्ग के हितों की लगातार अनदेखी की जा रही है पिछड़े वर्ग को मिलने वाले अधिकारों में लगातार कटौती की गई उनके जनकल्याण की योजनाओ को धनराशि का आवंटन नहीं किया गया पिछड़ा वर्ग कल्याण बोर्ड का गठन तो कर दिया गया लेकिन वह सिर्फ दिखावे के लिए जब प्रदेश की सत्ता में कांग्रेस की सरकार थी तब पिछड़ा वर्ग के लिए 27% आरक्षण का प्रावधान किया था लेकिन भाजपा सरकार आते ही 27 प्रतिशत आरक्षण समाप्त कर दिया गया उन्होंने आगे कहा कि पिछड़ा वर्ग समाज अपने को ठगा हुआ महसूस कर रहा है चुनाव नजदीक आने पर शिवराज सिंह और भाजपा सरकार लगातार झूठी पर झूठी घोषणाएं किया जा रहे हैं लेकिन प्रदेश की जनता शिवराज सिंह को जानती है कि वह घोषणा मशीन है पिछले 18 वर्षों में 30000 से अधिक घोषणाएं वह कर चुके हैं लेकिन उनकी की हुई घोषणाएं एक सैकड़ा भी आज तक पूरी नहीं हुई आचार संहिता लगने वाली है उन्हें मालूम है की घोषणाएं करने के बाद उस पर अमल करने का समय नहीं है लेकिन वह घोषणाएं किया जा रहे हैं और जनता को बरगलाने का काम कर रहे हैं लेकिन प्रदेश की जनता अब उनके बहकने में आने वाली नहीं है वह अपना भला बुरा समझ चुकी है खासकर पिछड़ा वर्ग समाज भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट है और आने वाले विधानसभा चुनाव में भ्रष्ट और 50% कमीशन वाली भाजपा को प्रदेश की सत्ता से बेदखल करेगा। कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे पूर्व मंत्री वंशमणि वर्मा ने भाजपा सरकार पर पिछड़ा वर्ग समाज की अनदेखी का सीधा आरोप लगाया उन्होंने कहा कि पिछले 18 वर्षों में पिछड़ा वर्ग के जनकल्याण की योजनाओं को बंद कर दिया गया पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए प्रदेश में कोई योजना लागू नहीं है पिछड़ा वर्ग समाज स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहा है आने वाले चुनाव में इसका खामियाजा शिवराज सिंह और उनकी भाजपा सरकार को भोगना पड़ेगा। पिछड़ा वर्ग महाकुंभ में बड़ी तादाद में पिछड़ा वर्ग समाज के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

News TOP Footer