सीधी शहर से देवघटा शिव मंदिर तक निकल गई जलाभिषेक यात्रा भगवान शिव का किया गया जलाभिषेक

सीधी धर्मेंद : 21 अगस्त नाग पंचमी के दिन सीधी जिले के युवा नेता गुरुदत्त शरण शुक्ल के आयोजन और सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला की मौजूदगी में सीधी शहर से देवघटा शिव मंदिर तक जलाभिषेक यात्रा निकल गई जलाभिषेक यात्रा में भारी संख्या में वहां काफिला और मोटरसाइकिल में सवार शिव भक्त शामिल थे। जलाभिषेक यात्रा शिव मंदिर देवघटा पहुंची जहां पर युवा नेता गुरुदत्त शरण शुक्ल और पंडित केदारनाथ शुक्ल ने पूजा अर्चना के साथ सोन महानद का पवित्र जल शिवअभिषेक के लिए लिया। पवित्र जल लेकर पंडित केदारनाथ शुक्ला और युवा नेता गुरुदत्त शरण शुक्ला देवघटा शिव मंदिर मे भगवान शिव का जलाभिषेक किया। जलाभिषेक के बाद पंडित केदारनाथ शुक्ला ने भगवान शिव की पूजा अर्चना की। गुरुदत्त शरण शुक्ला ने भी भगवान शिव की पूजा अर्चना करके उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और महा आरती की। भगवान शिव के जलाभिषेक और पूजा अर्चना के बाद एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जिले के युवा नेता गुरुदत्त शरण शुक्ला से विगत तीन वर्षों से उनके द्वारा निकल जा रही जलाभिषेक यात्रा के उद्देश्यों की जानकारी प्राप्त की। एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला से जलाभिषेक को लेकर उनकी प्रतिक्रिया ली इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य लोगों की सुख समृद्धि और जनकल्याण है जिसके लिए हम यह जलाभिषेक यात्रा निकालते हैं।
