जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने जवाहर कांग्रेस भवन में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी

0 270
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 77 वें स्वतंत्रता दिवस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित समारोह में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने जवाहर कांग्रेस भवन में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी राष्ट्रगीत का गायन किया गया,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के संदेश का वाचन कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। स्वतंत्रता दिवस अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के संदेश का वाचन करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही हम अपने दिए सभी वचन का पालन करेंगे किसानों का कर्जा माफ होगा 100 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी ₹500 में रसोई गैस महिलाओं को ₹1500 महीने कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ सहित प्रदेश के विकास के लिए कांग्रेस दृढ़ संकल्पित है राष्ट्र और प्रदेश को सशक्त बनाने आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प के साथ कांग्रेस आगे बढ़ेगी।

News TOP Footer