सीधी शहर में हर घर तिरंगा यात्रा का हुआ आयोजन

सीधी धर्मेंद : सीधी शहर में हर घर तिरंगा यात्रा का आयोजन कर वीर शहीदों की शहादत को नमन किया गया। नगर पालिका परिषद सीधी द्वारा रविवार 13 अगस्त को ‘‘हर घर तिरंगा यात्रा‘‘ सीधी शहर में दो स्थानों से प्रारंभ हुई। अमाहा तिराहा तथा शहीद श्याम लाल चैक से प्रारंभ होकर यात्रा छत्रसाल स्टेडियम तक पहुंची। स्टेडियम में मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सीधी केदारनाथ शुक्ल द्वारा ध्वजारोहण किया गया। स्टेडियम पर ‘‘हमार सीधी‘‘ मानव श्रृंखला एक्सीलेंस स्कूल के बच्चों द्वारा बनाई गई। कार्यक्रम पूरी तरह से स्वच्छ भारत मिशन के तहत जीरो वेस्ट इवेंट रहा। कार्यक्रम में वोटर जागरूकता के लिए स्वीप गतिविधि भी आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि द्वारा मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। साथ ही 2023 में ‘‘स्वच्छ सीधी स्वस्थ सीधी‘‘ को दृष्टिगत रखते हुए सीधी की बेटी मणिका पाण्डेय के द्वारा लिखा और गाया गया स्वच्छता गीत का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल धोटे, अपर कलेक्टर राजेश शाही, उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास नीलेश शर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी मिनी अग्रवाल, सभी अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।
