सीधी-सिंगरौली राजमार्ग के निर्माण में ‘डबल इंजन’ सरकार पूरी तरह से नाकाम कहा कमलेश्वर पटेल ने

0 116
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सिंगरौली से सीधी को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे -39 ऐसा हाईवे हो गया है, जिस पर ‘नदियां’ बहती रहती हैं। यानी इस रोड पर पानी बहता रहता है। इस सड़क पर अनगिनत गड्‌ढे हैं। यही कारण है कि कलेक्टर ने इस सड़क पर आवागमन भी प्रतिबंधित कर दिया है।सीधी-सिंगरौली राजमार्ग के निर्माण में ‘डबल इंजन’ सरकार पूरी तरह से नाकाम रही है। उक्त बात क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहीं। विधायक श्री पटेल ने बताया कि सरकार के रूप में भाजपा का इंजन पूरी तरह फ़ेल हो गया है। प्रदेश में भाजपा के राज में गुणवत्ता युक्त सड़कें बन रहीं हैं, ठेकेदार अधूरी बीच में छोड़ दी जाती हैं , 50% के कमीशन से घटिया सड़कें बनाई जा रहीं है। सड़कों पर गड्ढे हैं ,उक्त हाइवे साक्षात मौत की सड़क बन चुका हैं। विधायक श्री पटेल ने बताया कि वर्ष 2008 में सीधी सिंगरौली राजमार्ग की स्वीकृति यूपीए सरकार में तत्कालीन केंद्रीय परिवहन मंत्री श्री कमलनाथ जी से कांग्रेस पार्टी के जनप्रतिनिधियों के द्वारा अनुरोध करने पर ऊर्जा राजधानी एवं खनिज संपदा से संपन्न इस क्षेत्र के विकास के लिए स्वीकृत कराई थी। सड़क दुर्घटनाओं में हर साल प्रदेश में हजारों मौतें होती हैं और सड़क निर्माण व मरम्मत के नाम पर भाजपा सरकार में सिर्फ भ्रष्टाचार होता है

News TOP Footer