अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रही है चुरहट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नौगवा जाने वाली रोड

0 2,964
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : चुरहट विधानसभा क्षेत्र के सिमरिया से लगे ग्राम नौगवा जाने वाली रोड अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रही है लेकिन विकास के बड़े-बड़े दावे और वादे करने वाले लोग इस रोड की दुर्दशा नहीं सुधार सकें बरसात के मौसम में ग्राम नौगवा जाने वाली रोड में दो चक्का चार चक्का वाहन चलना तो दूर की बात है यहां पैदल चलना मुश्किल है लोग मरीजों को कंधे पर लादकर मुख्य रोड में लेकर जाते हैं तब वह इलाज करवा पाते हैं इतना ही नहीं इस रोड पर नहर भी फूट कर अपना रौद्र रूप दिखाती है लेकिन संबंधित विभाग ग्रामीण क्षेत्र की जनता की इस दुर्दशा को आंख मूंदकर अनदेखी कर रहा है। 1 अगस्त को एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने सेमरिया से लगे ग्राम नोगवा जाने वाली उक्त रोड का कवरेज किया इस दौरान गांव के अनेक लोगों ने मौके पर पहुंचकर इतने बरसों से रोड की दुर्दशा और जनता का वोट लेकर अपनी जिम्मेदारी से पीछे भागने वाले जिम्मेदार लोगों के लिए काफी नाराजगी दिखाई दी मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने टीवी इंडिया न्यूज़ के माध्यम से अपनी समस्या और अपनी नाराजगी दिखाई और अपेक्षा भी जताई के जिम्मेदार लोग जल्द ही इस रोड की दुर्दशा को ठीक करने के लिए पहल करेंगे। सेमरिया से लगे ग्राम नौगांवा के ग्रामीणों ने गांव की सड़क की दुर्दशा के लिए जनसुनवाई में कई बार आवेदन दिया है मुख्यमंत्री ऑनलाइन में भी इसकी शिकायत की है बावजूद इसके संबंधित विभाग एक दूसरे पर पल्ला झाड़ रहे हैं कोई कहता है कि गांव की पंचायत से इस रोड का निर्माण होगा कोई कहता है आर इ एस से होगा लेकिन इस रोड का निर्माण कब होगा कौन करेगा यह कोई नहीं बताता जिससे यहां के ग्रामीणों में काफी नाराजगी व्यक्त है आने वाले चुनावों में कहीं इस नाराजगी का खामियाजा इस गांव से वोट पाने की अपेक्षा रखने वाले जिम्मेदार लोगों को उठाना पड़े।

News TOP Footer