गोंड के साथ सर्व समाज ने आस्था से जुड़े समस्या को लेकर सौंपा ज्ञापन

0 186
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 31 जुलाई को गोड समाज के साथ कई सर्व समाज में आस्था से जुड़ी समस्या को लेकर जिले के कलेक्टर के नाम का ज्ञापन जिले के नायब तहसीलदार को सौंपा है दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि ग्राम बरम बाबा में आदिवासियों के देवस्थल का स्थापना एवं परीक्षा ग्रामीणों द्वारा बनवाया गया है जिसमें 18 सितंबर को हर वर्ष आदिवासी लोग पूजा पाठ एवं नृत्य कार्यक्रम करते हैं साथी महाराजा शंकर शाह और कुमार रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस मनाया जाता है लेकिन बड़ा देव परिसर पर सरपंच द्वारा अवैधानिक रूप से जबरन धमकी देते हुए वहां पर शव जलवाया जाता है जिससे हम आदिवासियों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है इस तरह के कृत्य करने वाले पर दंडात्मक कार्यवाही की जाए ज्ञापन सौंपने वालों में जय आदिवासी युवा शक्ति के जिला संरक्षक अमोल सिंह उईके अनन्य सिंह कुसरो समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव राम प्रताप यादव समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता जय सिंह राजू समाज वादी पार्टी के बबलू विश्वकर्मा सहित अन्य समाजसेवी मौजूद रहे।

News TOP Footer