किसानो का सच्चा हितैसी बनने का ढोग करती है शिवराज सरकार – कहा ज्ञान सिंह ने

0 400
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने एक विग्यप्ति जारी करके कहा है की आवारा पशुओ से किसान त्रस्त है जन जीवन बेहाल है सीधी जिले में हर गांव में आवारा पशुओ के झुण्ड के झुण्ड घूमते रहते है एवं गांव के गांव किसानो की फसल खा कर नष्ट कर देते है जिससे किसानो को रोजी रोटी के लाले पड़ जाते है पिछले कई सालो से किसान परेशान है किसानो का सच्चा हितैसी बनने का ढोग करती है शिवराज सरकार अगर किसानो के प्रति सरकार को थोड़ा भी दया ममता या दर्द होता तो आज जो आवारा पशु चारो तरफ किसानो की खून पसीने से सिंचित कर खड़ी की गई फसल को यू बरबाद नहीं होने देते अगर ये शिवराज सरकार किसानो के प्रति 1 प्रतिशत भी हितैसी होती तो सबसे पहला काम ये आज चारो तरफ आवारा पशुओ के आतंक है उसे खत्म करती और किसान के खेत को सुरक्षित करती पर भाजपा सरकार नाकाम है आवारा पशुओ की समस्या को लेकर कोई योजना नहीं बना पा रही है सीधी जिले में आवारा पशुओं की समस्या नासूर बनती जा रही है, लेकिन भाजपा सरकार इसे लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं दिख रही है।आए दिन आवारा पशुओं से टकराकर वाहन चालक और साथ में बैठे हुए एवं पशु की जान को खतरा बना हुआ है तो वही वाहनों को भी नुकसान पहुंच रहा है। ज्ञान सिंह ने आगे कहा की जिले में ऐसा कोई मार्ग या चौराहा नहीं, जहां आवारा पशुओं का विचरण नहीं होता हो। सीधी जिला प्रशासन इससे भलीभांति वाकिफ है, मगर इसका समाधान नहीं हो रहा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा की सरकार आवारा पशुओं को लेकर कोई भी योजना बनाने में विफल नजर आ रही है।

News TOP Footer