भाजपा सरकार में आदिवासियों पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं कहा विक्रांत भूरिया ने

सीधी धर्मेंद : भाजपा सरकार में आदिवासी वर्ग पर हो रहे अत्याचार और विभिन्न घटनाओं को लेकर कांग्रेस ने सीधी विधानसभा क्षेत्र से आज से ‘आदिवासी स्वाभिमान यात्रा’ प्रारंभ की है। इस दौरान यह यात्रा शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला,बालाघाट,सिवनी,छिंदवाड़ा, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीरापुर और झाबुआ जिलों में जाएगी। यात्रा प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र की 36 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी, जिसका समापन झाबुआ जिले में सात अगस्त को होगा। यात्रा के समापन अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेतागण शामिल होंगे। मप्र युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत और मप्र कांग्रेस आदिवासी विभाग के अध्यक्ष रामू टेकाम के नेतृत्व में निकाली जा रही आदिवासी स्वाभिमान यात्रा के शुभारंभ पर दोंनों नेताओं ने कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में गुढ़ विधानसभा में स्थित सबरी माता के मंदिर में पूजा-अर्चना की और वहां से सीधी जिले में पहुंचे,सीधी जिले पहुंचकर युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया और आदिवासी नेताओं ने कलेक्ट्रेट चौराहे में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और जमकर नारेबाजी की। बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद विक्रांत भूरिया और आदिवासी नेता जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचे जहां पर आयोजित पत्रकार वार्ता में विक्रांत भूरिया और आदिवासी नेताओं ने इस यात्रा के निकालने के उद्देश्यों की जानकारी दी और कहा कि आदिवासी समाज पर इस प्रदेश में लगातार अत्याचार हो रहे हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान विक्रांत भूरिया और मध्य प्रदेश कांग्रेश आदिवासी विभाग के अध्यक्ष रामू टेकाम ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ के पूछे गए सवालों के जवाब दिए पत्रकार वार्ता के बाद यात्रा की शुरूआत गांधी ग्राम में स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बंका बैगा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। यात्रा के शुरूआत में पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल और ओमकार सिंह मरकाम भी शामिल हुए। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मोटर साईकिलों, पैदल, और अन्य साधनों से शामिल हुये।
