कांग्रेस ने सीधी विधायक और भाजपा नेताओं पर आदिवासी समाज को अपमानित करने का लगाया आरोप

सीधी धर्मेंद : 6 जुलाई को भाजपा नेता द्वारा आदिवासी समाज को अपमानित करने की घटना के विरोध में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल पूर्व मंत्री विधायक कमलेश्वर पटेल की अगुवाई जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के नेतृत्व जिला प्रभारी बृजभूषण शुक्ला पूर्व मंत्री कमलेश्वर द्विवेदी सहित वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में सीधी शहर के गाँधी चौक में बृहद जन आंदोलन किया गया जिसमे सभी वक्ताओं ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर आदिवासी समाज को अपमानित करने का आरोप लगाया और घटना को जिले के साथ पूरे प्रदेश को शर्मसार करने वाली बताया और उसका पुरजोर विरोध जताया। आंदोलन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि भाजपा के विधायक और भाजपा के कार्यकर्ता बेलगाम हो चुके हैं वह कभी भी किसी को भी अपमानित कर सकते हैं आदिवासी युवक के साथ घटित घटना भाजपा नेताओं की शह की वजह से हुई है भाजपा के राज में गुंडागर्दी भ्रष्टाचार अपने चरम पर है विधायक और भाजपा नेताओं के इर्द-गिर्द रहने वाले व्यापारियों को आम जनमानस को आदिवासियों को अनुसूचित जाति के लोगों को शोषित और प्रताड़ित कर रहे हैं लेकिन अब उनकी गुंडागर्दी और तानाशाही चलने वाली नहीं है कांग्रेस सड़क पर उतर कर ऐसे भाजपाइयों का पुरजोर विरोध करेंगी दलित आदिवासी युवक के न्याय की लड़ाई कांग्रेस अंतिम क्षण तक लड़ेगी जब तक उसको पूरा न्याय नहीं मिल जाता। झाबुआ से आए युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया ने आंदोलन को संबोधित करते हुए कहा कि सीधी में घटित घटना एक आदिवासी युवक के अपमान की घटना नहीं है यह पूरे आदिवासी समाज को अपमानित करने वाली घटना है आदिवासी समाज अपने अपमान का बदला आने वाले चुनावों में अपनी वोट की ताकत से लेगा भाजपा ने पूरे आदिवासी समाज का अपमान किया है भाजपा का चाल चरित्र चेहरा उजागर हो गया है अपने आप को आदिवासियों के हितैषी बताने वाले प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह अब चाहे लाख नौटंकी करें लेकिन उनकी नौटंकी भी उन्हें अब बचा नहीं सकती पूरा प्रदेश इस घटना से आहत है खासकर आदिवासी समाज विक्रांत भूरिया ने आगे कहा कि आज शिवराज सिंह अपने को आदिवासी हितैषी बताते हैं तो उन्हें तत्काल सीधी विधायक का इस्तीफा ले लेना चाहिए लेकिन वह ऐसा नहीं करेंगे क्योंकि उनके मन में आदिवासी समाज के लिए कोई भी अच्छी भावना नहीं है। आंदोलन को संबोधित करते हुए विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल ने कहा की सीधी जिले में भाजपा नेता की करतूतों से समूची मानव जाति शर्मसार हुई है। भाजपा का चाल,चरित्र एवं चेहरा जनता जान चुकी है। उन्होंने आगे कहा कि कल मेरे द्वारा पीड़ित आदिवासी भाई के घर जाकर उसके परिजनों से मुलाकात करने पर ज्ञात हुआ की पीड़ित व्यक्ति श्री दशमत कोल पिछले 48 घंटों से पुलिस की कस्टडी में है।
इस पर तत्काल पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों से चर्चा कर फरियादी को तुरंत घर भेजने को कहा,किंतु जिला प्रशासन के अधिकारी के द्वारा मुख्यमंत्री से मिलाने की बात कहकर भोपाल ले जाया गया। आज भोपाल में मुख्यमंत्री ने हमेशा की तरह इस गरीब व्यक्ति के साथ भी इवेंट किया। विधायक श्री पटेल ने मुख्यमंत्री की इस दिखावटी संवेदनशीलता को आड़े हाथों लेते लेकर पीड़िता की पत्नी श्रीमती आशा कोल बहन का सम्मान करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने जब इनसे फोन पर बात कि तो श्रीमती आशा कोल ने उन्हें दो टूक कहा कि हमें रूपए पैसे नही चाहिए, लालच नहीं है ।आप हमारे पति को हमारे घर भेज दीजिए। आंदोलन को संबोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने कहा कि भाजपा और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह कभी भी आदिवासियों के हितैषी नहीं रहे हैं भाजपा के राज में सबसे ज्यादा अत्याचार आदिवासी समाज के ऊपर हुआ है आदिवासी समाज पर अत्याचार के मामले में मध्यप्रदेश नंबर एक पर है लेकिन नौटंकीबाज मुख्यमंत्री अपने को आदिवासियों का हितैषी दिखाने की पुरजोर कोशिश करते हैं लेकिन आदिवासी समाज अब उनकी नौटंकी को समझने लगा उन्होंने आगे कहा कि सीधी जिले में आदिवासी युवक के ऊपर भाजपा के कार्यकर्ता द्वारा जिस प्रकार से अत्याचार किया गया वह बेहद निंदनीय है लेकिन भाजपा के नेताओं ने पूरी घटना पर लीपापोती करने की पूरी कोशिश की जिसमें वह कांग्रेस की वजह से नाकाम रहे जब शिवराज सिंह को लगा कि वह लीपापोती करने में नाकाम हो गए हैं तब उन्होंने पीड़ित युवक को भोपाल बुलाकर नाटक नौटंकी चालू कर दी लेकिन अब उनकी नाटक नौटंकी चलने वाली नहीं प्रदेश की जनता शिवराज सिंह अच्छी तरीके से समझती है वह कितने बड़े नौटंकीबाज हैं भाजपा का चाल चरित्र और चेहरा उजागर हो गया है प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। आज के कांग्रेस पार्टी के इस आंदोलन में जिले के कोने कोने से हरिजन आदिवासी गणमान्य नागरिक सामाजिक कार्यकर्ता और कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता कई सैकड़ों की संख्या में मौजूद रहे जन आंदोलन के बाद शर्मनाक घटना के विरोध में कांग्रेस ने गांधी चौराहे से अंबेडकर चौक तक शांतिपूर्ण मार्च निकाला। अंबेडकर चौक पहुंच कर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल पूर्व मंत्री विधायक कमलेश्वर पटेल युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माला पहनाई उसके बाद जिला प्रशासन को संबोधित करते हुए कहा कि हम ज्ञापन नहीं सौंपेंगे क्योंकि जी ने न्याय देना है वही आदिवासियों का अपमान करते हैं इसके साथ ही नेताओं ने अंबेडकर चौक से अधिकारी कर्मचारियों को भी सत्ता के दबाव में काम ना करने की चेतावनी दी और कहा कि हमारी सरकार आएगी तो हम इसका हिसाब लेंगे प्रदर्शन खत्म होने के बाद मध्यप्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने मीडिया के सवालों के जवाब दिए।
