वैश्य महासम्मेलन जिला इकाई सीधी ने मनाया पूर्व कैबिनेट मंत्री वैश्य समाज के आधार स्तंभ उमाशंकर गुप्ता का जन्म दिवस

0 144
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 24 जून को मध्यप्रदेश बीजेपी सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री वैश्य समाज के आधार स्तंभ उमाशंकर गुप्ता जी का जन्म दिवस पूरे प्रदेश के साथ वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया वैश्य महासम्मेलन जिला इकाई सीधी के जिलाध्यक्ष दिनेश गुप्ता वैश्य महासम्मेलन के संम्भागीय अध्यक्ष भोला प्रसाद गुप्ता ने पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता जी के जन्मदिन के उपलक्ष में सीधी शहर के जमोडी में स्थित प्रजापिता ईश्वरी विश्वविद्यालय में ब्रम्हाकुमारी बहनों के बीच केक काटकर मनाया इस दौरान सभी ने उमाशंकर गुप्ता की लंबी उम्र की कामना की। जिसके बाद वैश्य महासम्मेलन जिला इकाई सीधी के तत्वाधान में सीधी शहर में स्थित दीनदयाल रसोई में गरीबों को मुफ्त में रुचिकर भोजन खिलाया। दीनदयाल रसोई में वैश्य महासम्मेलन के संभागीय अध्यक्ष भोला प्रसाद गुप्ता जिला अध्यक्ष दिनेश गुप्ता और महिला विंग की जिलाध्यक्ष और अन्य महिला पदाधिकारियों ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ के माध्यम से वैश्य महासम्मेलन के आधार स्तंभ पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता के दीर्घायु की कामना की। इस दौरान वैश्य महासम्मेलन के आधार स्तंभ पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता का जन्मदिन मनाने के लिए वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

News TOP Footer