सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर युवती से ठगी करने वाले आरोपी को माड़वास पुलिस ने किया गिरफ्तार

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजुलता पटले, के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मझौली उनि दीपक बघेल के नेतृत्व में चौकी प्रभारी मड़वास उनि केदार परौहा द्वारा ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया गया की फरियादिया ने चौकी आकर एक लिखित आवेदन प्रस्तुत किया की मडवास का रहने वाला रवि उर्फ मंगू जैसवाल सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर मुझे कई बार कियोस्क सेंटर ले गया व अंगूठा लगाकर एक लाख तिरेपन हजार रुपये धोखाधडी करके निकाल लिया है, जब फरियादिया अपने पति के साथ बैंक जाकर स्टेटमेंट निकलवाई तो उसके खाते से 1 लाख 53 हजार रुपये निकले हुये थे। पुलिस ने फरियादिया की रिपोर्ट पर धारा 420 ताहि का अपराध कायम करके आरोपी की पता तलाश की और आरोपी मंगू उर्फ रवि जायसवाल पिता राजेश जायसवाल उम्र 30 साल ग्राम बैरिहा मड़वास चौकी मड़वास थाना मझौली जिला सीधी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। इसके पूर्व में भी उक्त आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी के 2 मामले चौकी मड़वास में पंजीबध्द किये गये थे।
