धारा 370 समाप्त कर, डॉक्टर मुखर्जी के सपने को पीएम मोदी जी ने किया साकार कहा देव कुमार सिंह चौहान ने

सीधी धर्मेंद : देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक 9 वर्ष के कार्यकाल को भव्यता से मना रहा है वही डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की कमी हम सभी को खलती है। किंतु उनके सपनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धारा 370 हटा कर पूरा किया। एक विधान और एक निशान को लेकर देश के लाडले सपूत डॉक्टर मुखर्जी ने जम्मू कश्मीर में अपनी शहादत दी। उक्त आशय के विचार भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी कार्यालय में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इंद्र शरण सिंह चौहान की विशेष उपस्थिति में कहीं। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत माता के लिए जिए और भारत माता के लिए शहीद हुए। देश सदैव उनका ॠणि रहेगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके सपनों को साकार कर के, एक देश, एक निशान और एक विधान करके उनके दिखाए गए मार्ग पर चलकर उसे पूरा किया। जिला उपाध्यक्ष रविचद्र सिंह परिहार, विक्रम सिंह चौहान, अमलेश्वर चतुर्वेदी ने भी डॉक्टर मुखर्जी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। इसके पूर्व उपस्थित अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर मुखर्जी को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर अनेक पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
