अजय सिंह राहुल की अगुवाई में भ्रष्टाचार,बेरोजगारी मंहगाई के विरोध में कांग्रेस का जन आक्रोश आंदोलन कल

0 613
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के आह्वान पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल की अगुवाई पूर्व मंत्री कमलेश्वर प्रसाद द्विवेदी,जिले के प्रभारी बृजभूषण शुक्ला की विशेष उपस्थिति एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान की अध्यक्षता में दिनांक 24 जून दिन शनिवार को 1 बजे दिन से कलेक्ट्रेट के सामने वीथिका भवन में महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार सहित विभिन्न स्थानीय मुद्दों को लेकर जन आक्रोश धरना आंदोलन जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आयोजित होगा। धरना में जिला सीधी में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसजन, जिले के जनप्रतिनिधि के साथ ही समस्त कांग्रेस पदाधिकारी, सहयोगी संगठनों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं जनता जनार्दन शामिल होकर भ्रष्ट भाजपा सरकार के खिलाफ बिगुल फूंककर सत्ता परिवर्तन का संकल्प लेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी ने आग्रह किया है कि आप सब अधिक से अधिक साथियों के साथ पधारकर कार्यक्रम को प्रभावशील बनाने में सहयोग प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाएं और अपने हक की आवाज बुलंद करें।

News TOP Footer