सीधी शहर के पूजा पार्क से आज सायं 4 बजे निकाली जाएगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा

0 212
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा लंबे समय से निकाली जा रही है. इस रथयात्रा में भगवान जगन्नाथ नगर का भ्रमण करते हैं, जिसमें उनके साथ बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा मौजूद होती हैं. हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि पर इस यात्रा का शुभारंभ होता है. इस रथयात्रा में भव्य और विशालकाय रथों में भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा विराजमान होकर गुंडिचा मंदिर जाते हैं. इस मंदिर को उनकी मौसी का घर भी माना जाता है. ओडिशा की इस भव्य रथ यात्रा में ना सिर्फ देश, बल्कि विदेश से भी भक्त पुरी में एकत्रित होते हैं उसी तिथि में देश भर में भगवान जगन्नाथ के भक्त भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकालते है विगत बर्षो की तरह इस वर्ष भी सीधी शहर में भक्तों द्वारा भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी जी की रथ यात्रा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है सीधी शहर में भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी जी की पावन रथयात्रा पूजा पार्क से सायं 4:00 निकाली जाएगी एन टीवी इंडिया न्यूज़ को रथयात्रा महोत्सव के कोषाध्यक्ष समाजसेवी भोला प्रसाद गुप्ता बताया कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा पूजा पार्क से प्रारंभ होकर शहर के सभी प्रमुख मार्गो से होकर गुजरेगी और पूजा पार्क में वापस पहुंचकर भक्त जनों के स्वागत आरती ग्रहण करते हुए पूजा पार्क में संगीत भजन के साथ महाप्रसाद का वितरण होगा समाजसेवी भोला प्रसाद गुप्ता ने सभी नगर वासियों से रथ यात्रा में शामिल होकर रथ यात्रा का पुण्य लाभ और भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

News TOP Footer