सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण की कलेक्टर साकेत मालवीय ने की समीक्षा

0 167
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण की समीक्षा करते हुए कलेक्टर साकेत मालवीय ने माह मई में प्राप्त शिकायतों को 20 जून के पूर्व संतुष्टि के साथ निराकृत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया है कि वह अपने विभाग से संबंधित शिकायतों की नियमित समीक्षा करेंगे तथा शिकायतों की संख्या के आधार पर प्रतिदिन शिकायतों के निराकरण का लक्ष्य निर्धारित करते हुए उनका गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित कराएंगे। कोई भी शिकायत अन-अटेंडेड नहीं रहे तथा निम्न गुणवत्ता से बंद शिकायतों की संख्या न्यूनतम हो। कलेक्टर ने कहा कि जो विभाग शिकायतों के निराकरण में सी अथवा डी ग्रेड में रहेंगे उन्हें सम्मुख उपस्थित होकर प्रत्येक शिकायत के निराकरण नहीं होने के संबंध में अपना स्पष्टीकरण देना होगा। कलेक्टर ने 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि यह मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के द्वितीय चरण का महत्वपूर्ण अंग है। हमें सीएम हेल्पलाइन में दर्ज लंबित शिकायतों का शतप्रतिशत निराकरण करना है। सीएम हेल्पलाइन में बजट संबंधी कारणोंध्नीतिगत कारणों या सिविलध्उच्च न्यायालयों में प्रकरण लंबित होने जैसे कारणों से लंबित शिकायतों को छोड़कर शेष सभी प्रकार की लंबित शिकायतों का शत-प्रतिशत निराकरण किया जाना सुनिश्चित करें। प्रत्येक आवेदनध्शिकायत के निराकरण की सूचना संबंधित शिकायतकर्ता को अनिवार्य रूप से दी जाए। इसके साथ ही कलेक्टर ने समाधान ऑनलाइन में चयनित विषयों को प्राथमिकता पर निराकृत करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रदेश के साथ-साथ सीधी जिले में द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 की प्रारंभिक गतिविधियाँ 25 मई 2023 से शुरू हो गई है। द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की गतिविधि 4 अक्टूबर 2023 तक चलेगी। कलेक्टर श्री मालवीय ने जिले के नागरिकों को शासन द्वारा प्रदाय की जा रही सेवाओं की बेहतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी विभाग प्रमुखों को सुशासन के संबंध में कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। जलजीवन मिशन के प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी ग्रामों में ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के गठन तथा उनके सशक्तिकरण के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों से प्राप्त पेयजल संबंधी शिकायतों पर तत्परता से कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि पेयजल समस्याओं को गंभीरता से लें तथा बिगड़े हैण्डपम्पों के संधारण का कार्य प्राथमिकता से करायें। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल धोटे, एसडीएम गोपद बनास नीलेश शर्मा, डिप्टी कलेक्टर एसपी मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

News TOP Footer