लक्ष्मीपति होंडा एजेंसी में टू व्हीलर कंपनी होंडा ने अपनी 100 सीसी की साइन मोटर बाइक लॉन्च की

सीधी धर्मेंद : 17 जून को सीरी शहर में स्थित लक्ष्मीपति होंडा एजेंसी में देश की प्रतिष्ठित टू व्हीलर कंपनी होंडा ने अपनी 100 सीसी की साइन मोटर बाइक लॉन्च की इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में हीरो हौंडा कंपनी के एरिया इंचार्ज अविरल श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि के रूप में नित्यानंद राय एरिया इंचार्ज सर्विस होंडा मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका सीधी की अध्यक्ष श्रीमती काजल वर्मा रही इस मौके पर हिंदू जागरण मंच के सुमित जयसवाल श्रीमती वर्षा गौतम श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड के अधिकारी कर्मचारी पत्रकार और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में लक्ष्मीपति होंडा एजेंसी के संचालक श्रीमती पूनम संजीव तिवारी ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया स्वागत के बाद लक्ष्मीपति होंडा के संचालक पूनम संजीव तिवारी और एजेंसी के स्टाफ ने होंडा कंपनी की लांच की जा रही हंड्रेड सीसी की नई साइन मोटरबाइक की खूबियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने हंड्रेड सीसी की साइन मोटर बाइक पर से पर्दा हटा कर ढोल धमाके के साथ लॉन्चिंग की। मोटरसाइकिल लॉन्चिंग के मौके पर खुशी का इजहार करते हुए सभी अतिथियों ने केक भी काटा। इस मौके पर नए लुब्रिकेंट की भी लॉन्चिंग की गई। कार्यक्रम के समापन के बाद लक्ष्मीपति होंडा एजेंसी के संचालक संजीव तिवारी ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को नई लांच की गई बाइक की खूबियों की जानकारी दी और कहा कि कंपनी द्वारा हंड्रेड सीसी की है पहली मोटरसाइकिल लांच की गई है।
