बोकरो में सरपंच का चुनाव जीतने के बाद निकाले जा रहे जुलूस पर बबाल 100 लोगो ने किया हमला

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले के बोकरो में शनिवार को सरपंच का चुनाव जीतने के बाद निकाले जा रहे जुलूस पर हारने वाले पक्ष ने हमला कर दियाऔर नव निर्वाचित सरपंच और उसके समर्थकों के साथ जमकर मारपीट कर दी। इसमें सरपंच पति सहित दोनों पक्षों के 18 लोग घायल हुए हैं तीन को रीवा रेफर किया गया है बताया गया की रामपुर नैकिन जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत बोकरो में सरपंच का चुनाव 13 जून को हुआ था। इसका परिणाम आज शनिवार को घोषित किया गया। इसमें सीता सिंह जीत चुकी हैं।चुनाव जीतने के बाद विजय जुलूस पूरे गांव में निकाला गया जुलुस पूर्व सरपंच बाबूलाल यादव के घर के पास पहुंचा तभी करीब 100 की संख्या में लोगों ने लाठी, डंडे पत्थर और टांगी से जुलूस में शामिल लोगों पर हमला कर दिया है जिससे 13 लोग घायल हो गए उन्हें अस्पताल लाया गया कई लोगों को मामूली चोटें आई हैं। इस मामले में चुरहट एसडीओपी विवेक द्विवेदी ने बताया है कि विजय जुलूस यात्रा के दौरान दो गुटों में पथराव और मारपीट हुई। हमले में सरपंच सीता सिंह के पति रण बहादुर भी घायल हुए हैं। इनके पिता सहित 13 लोगों को चोट आई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
