प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शानदार 9 वर्ष पूर्ण होने पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा ने की टिफिन पर चर्चा

सीधी धर्मेंद : 15 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शानदार 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में भाजपा ने पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन पर चर्चा लोकसभा संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती रीती पाठक के मुख्यआतिथ्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता में, अभियान के लोकसभा संयोजक इंद्र शरण सिंह चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष के के तिवारी की विशिष्ट उपस्थिति में सेमरिया मंडल के पर्यटन स्थल गोरियरा बांध में की गई । प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में आगामी विधानसभा में विजयश्री अर्जित करने के लिए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से चर्चा हुई। इसके पश्चात गोरिया बांध का कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने अवलोकन किया और पार्टी के संदर्भ में एक दूसरे के विचार साझा किए। साथ ही स्वादिष्ट भोजन का सामूहिक आनंद भी लिया।
