कलेक्टर साकेत मालवीय ने की सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण की समीक्षा

0 288
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण की समीक्षा करते हुए कलेक्टर साकेत मालवीय ने माह मई में प्राप्त शिकायतों को 20 जून के पूर्व संतुष्टि के साथ निराकृत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया है कि वह अपने विभाग से संबंधित शिकायतों की नियमित समीक्षा करेंगे तथा शिकायतों की संख्या के आधार पर प्रतिदिन शिकायतों के निराकरण का लक्ष्य निर्धारित करते हुए उनका गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित कराएंगे। कोई भी शिकायत अन-अटेंडेड नहीं रहे तथा निम्न गुणवत्ता से बंद शिकायतों की संख्या न्यूनतम हो। कलेक्टर ने 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि यह मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के द्वितीय चरण का महत्वपूर्ण अंग है। हमें सीएम हेल्पलाइन में दर्ज लंबित शिकायतों का शतप्रतिशत निराकरण करना है। सीएम हेल्पलाइन में बजट संबंधी कारणोंध्नीतिगत कारणों या सिविलध्उच्च न्यायालयों में प्रकरण लंबित होने जैसे कारणों से लंबित शिकायतों को छोड़कर शेष सभी प्रकार की लंबित शिकायतों का शत-प्रतिशत निराकरण किया जाना सुनिश्चित करें। प्रत्येक आवेदन ध्शिकायत के निराकरण की सूचना संबंधित शिकायतकर्ता को अनिवार्य रूप से दी जाए। कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि जिन विभागों में अधिक संख्या में शिकायतें लंबित हैं, उनकी प्रतिदिन समीक्षा की जाएगी। संबंधित विभागों के एल1 तथा एल2 अधिकारी प्रतिदिन शिकायतों के निराकरण की स्थिति से अवगत कराएंगे। इसके साथ ही कलेक्टर ने समाधान ऑनलाइन में चयनित विषयों को प्राथमिकता पर निराकृत करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने उसमें सीधी जिले के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तथा औद्योगिक इकाइयों के पंजीयन कराने के निर्देश दिए हैं। जलजीवन मिशन के प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी ग्रामों में ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के गठन तथा उनके सशक्तिकरण के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि सभी ग्रामों में समितियों का गठन कर उनका आवश्यक प्रशिक्षण कराया जाए। कलेक्टर ने सभी उपखण्ड अधिकारियों तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह शासकीय उचित मूल्य दुकानों से खाद्यान्न वितरण की नियमित समीक्षा करें। ऐसी दुकानें जिनमें माह मई में 60 प्रतिशत से कम खाद्यान्न का वितरण हुआ है उनकी जांच कर विक्रेता पर जिम्मेदारी निर्धारित करें बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल धोटे, डिप्टी कलेक्टर श्रेयस गोखले, एसपी मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। अन्य उपखण्डों के अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े रहे।

News TOP Footer