सीधी के मझौली अंतर्गत ग्राम करमाई में बस और बाइक की सीधी टक्कर हुई 2 लोगों की मौत

0 848
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले में टनल में हुई बस दुर्घटना के बाद इस जिले पर जैसे किसी की नजर लग गई हो और दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है आए दिन कहीं ना कहीं सड़क दुर्घटना हो रही है और लोग इसमें अपनी जान से हाथ धो रहे हैं अभी विगत दिनों सीधी जिले के टिकरी थाना अंतर्गत हुई दुर्घटना में 7 लोगों की जान गई थी अभी कुछ ही दिन बीते होंगे कि एक बार फिर से थाना क्षेत्र मझौली अंतर्गत ग्राम करमाई में बस और बाइक की सीधी टक्कर में बाइक में सवार 3 में से 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक को गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली में भर्ती किया गया जिसे प्राथमिक उपचार बाद जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया।बताया गया की लकी ट्रैवल्स बस क्रमांक एम पी 17 पी 0 515 जो मड़वास से रीवा वाया करमाई नियमित जाती है घटना दिनांक 11 जून को भी बस निर्धारित समय में मडवास से चलते हुए लगभग सुबह 10 बजे ग्राम करमाई के जिल्ला टोला में पहुंची तभी ब्योहारी तरफ से ग्राम करमाई थाना मझौली जिला सीधी के ही 3 लोग बाइक क्रमांक एम पी 53 एम जे 4390 हीरो स्पेलण्डर में सवार होकर आ रहे थे लेकिन सामने से आ रही बस और बाइक मोड़ पर सीधे एक दूसरे से टकरा गई जिस कारण बाइक सवार नंद कुमार पिता लखन सिंह उम्र 30 वर्ष एवं मनमोहन पिता जगदीश सिंह उम्र 23 वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि महिला भारती पति नंदकुमार सिंह उम्र 27 वर्ष को गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार बाद जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। मामले में पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कार्यवाही की जा रही है।

News TOP Footer