सीधी जिले की 199515 महिलाओं के खाते में 19 करोड़ 95 लाख 15 हजार रूपये की राशि डाली गई

0 327
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 10 जून को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के जबलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में महिला हितग्राहियों के खाते में एक-एक हजार रूपये की राशि वन क्लिक के माध्यम से उनके खाते में अंतरित की गई। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अन्तर्गत सीधी जिले की एक लाख 99 हजार 515 पात्र महिलाओं के खाते में प्रति महिला एक हजार रूपये के मान से 19 करोड़ 95 लाख 15 हजार रूपये अंतरित की गई। जिले की सभी ग्राम पंचायतों तथा नगरीय निकायों के प्रत्येक वार्ड में हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में खुशियां मनाई गईं। सभी ग्राम पंचायतों तथा नगरीय निकायों के प्रत्येक वार्ड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम के सजीव प्रसारण दिखाने की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा सभी पात्र महिला हितग्राहियों द्वारा सहभागिता की गई। महिला हितग्राहियों ने लाड़ली बहना थीम पर आधारित रंगोली, लोक गीत एवं लोक नृत्य, नुक्कड़ नाटक एवं अन्य माध्यमों से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान का आभार व्यक्त किया। जिले के ग्राम झगरहा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सीधी केदारनाथ शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी। ग्राम मड़वास में कार्यक्रम में सम्मिलित होते हुए विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना मुख्यमंत्री जी की महिलाओं के सशक्तिकरण, उनकी उन्नति, उनके स्वावलंबन के प्रति सोच को दर्शाता है। कलेक्टर साकेत मालवीय ने बताया कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत जिले में 2 लाख 7 हजार 3 पात्र महिलाओं का पंजीकरण हुआ था, जिनमें से बैंक खाते के आधार लिंकिंग तथा डीबीटी इनेबल की कार्यवाही पूर्ण होने के उपरांत एक लाख 99 हजार 515 हितग्राहियों के खाते में राशि अंतरित की गई है। शेष के लिए कार्यवाही प्रगति रत है।

News TOP Footer