पुलिस अधीक्षक डाॅ. रवीन्द्र वर्मा ने फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर 5 हजार रूपये का इनाम घोषित किया

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक डाॅ. रवीन्द्र वर्मा ने फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर 5 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है। उन्होंने कहा है कि जो भी व्यक्ति आरोपी को गिरफ्तार करेंगा या गिरफ्तारी के लिए ऐसी सूचना देगा जिसके आधार पर फरार आरोपी की गिरफ्तारी हो सके इनाम राशि के पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा। इनाम वितरण का अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक का मान्य होगा। ग्राम छुहिया थाना बहरी जिला सीधी के अवधेश कोल पिता शिवनाथ कोल की गिरफ्तारी पर 05 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया है। उक्त के संबंध में अधिक जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय सीधी से प्राप्त की जा सकती है i
