महाकाल लोक में हुये घोटाले की उच्च स्तरीय जांच करायी जाये कहा जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने

सीधी धर्मेंद : उज्जैन के महाकाल लोक निर्माण में हुए घोटाले को लेकर 3 जून को कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने पत्रकार वार्ता कर भारतीय जनता पार्टी के भ्रष्टाचार की पोल खोल कर रख दी साथ ही स्थानीय मुद्दों पर भी भाजपा को जमकर घेरा। उन्होंने सिलसिलेवार सभी तथ्यों को सामने रखा पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अक्टूबर 2022 में जब प्रधानमंत्री ने महाकाल लोक का उद्घाटन किया था, तो झूठ की राजनीति करने वाली भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी को श्रेय देने से पूरी तरह इंकार कर दिया था। लेकिन अब जब बजरंगवली के भक्त श्री कमलनाथ जी की सेवा से प्रसन्न होकर पवन पुत्र हनुमान जी ने हवा चलाकर कर सारी सच्चाई उजागर कर दी। शिवराज सरकार के मंत्री भूपेन्द्र सिंह को अपने पाप छुपाने के लिए प्रेसवार्ता करके यह बताना पड़ा कि महाकाल लोक के भव्य निर्माण का संकल्प माननीय कमलनाथ जी का था। इसी प्रेसवार्ता में मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने कोई भ्रष्टाचार नहीं किया है और इस बात को उन्होंने जोर देकर पत्रकारों से कहा। आगे उन्होंने कहा की पत्रकार वार्ता के माध्यम से हम महाकाल लोक घोटाले में भाजपा के कारनामों को मप्र की जनता तक लेकर आये हैं। सिलसिलेवार इन तथ्यों को जानने पर सबको पता चल जायेगा कि महाकाल की महिमा का भव्य निर्माण करने का संकल्प कमलनाथ जी का ही था और महाकाल लोक के नाम पर खुद का प्रचार करने और जमकर घोटाला करने का संकल्प कमीशनराज मामा का था। पत्रकार बार्ता में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान ने एनटीवी इंडिया न्यूज़ के पूछे गए सवालों का जवाब दिया इस दौरान एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने प्रधानमंत्री के नौ वर्ष की उपलब्धियों को लेकर जिले में रेल आने में हो रही देरी और सीधी सिंगरौली सड़क की दुर्दशा पर भी सवाल उठाया।
