प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में हुई जिला भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक

सीधी धर्मेंद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के ऐतिहासिक नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के संदर्भ में महत्वपूर्ण बैठक लोकसभा संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती रीती पाठक के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता एवं धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ राजेश मिश्रा, अभियान के संयोजक इंद्र शरण सिंह चौहान की विशिष्ट उपस्थिति में पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई। अभियान की जिला स्तरीय टोली को संबोधित करते हुए लोकसभा संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती रीती पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ वर्ष का कार्यकाल ऐतिहासिक और भव्य रहा है। इस दौरान आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम की संचालन समिति एवं विभिन्न प्रकार की डोली में शामिल पदाधिकारी और कार्यकर्ता दायित्व बोध के साथ कार्यक्रमों को उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित करें। भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेसी मिथ्या और प्रलोभन का वातावरण तैयार करेंगे, किंतु उनके अनर्गल प्रलाप को जनता के सामने उजागर करना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेवारी है। यह भी याद दिलाना होगा कि एक्सीडेंटल कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने जन कल्याणकारी योजनाएं संबल, किसान सम्मान निधि, लाडली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री आवास, यहां तक की गरीबों के कफन के पैसे तक बंद कर दी थी। धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने कहा कि दायित्व बोध के साथ आयोजित होने वाले महा जनसंपर्क अभियान के कार्यक्रमों को निष्ठा और लगन के साथ कार्यकर्ता पूर्ण करें। लोकसभा संसदीय क्षेत्र अभियान टोली के संयोजक इन्द्र शरण सिंह चौहान ने आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों को विस्तार से बताया।
