शहरों के मास्टर प्लान भी निरस्त किये जायें अजयसिंह राहुल का शिवराजसिंह पर करारा तंज

सीधी धर्मेंद : पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने एक विग्यप्ति जारी करके मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर तंज करते हुए कहा है कि प्रदेश में नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम और मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम में कालोनी और भवन निर्माण की अनुमति दिए जाने के नियमों को विलोपित कर दिया जाना चाहिए अवैध कालोनियों को वैध करने की आपकी घोषणा के बाद अब समय आ गया है कि कालोनी बनाने, भूमि का आवासीय या व्यावसायिक उपयोग करने वाले नियमों को अब समाप्त कर देना चाहिए| उन्होंने मांग की है कि सभी जन साधारण को उनकी सुविधानुसार कहीं भी मकान बनाने अनुमति दी जाए अजयसिंह ने कहा कि आपने अपने भाषण में प्रदेश की सभी अवैध कालोनियों और मकानों को नियमित करने की घोषणा करते हुए कहा है कि अवैध कुछ भी नहीं होना चाहिए, “अवैध” शब्द ही गलत है ऐसा कहते हुए आपने सभी अवैध कालोनियों और मकानों को नियमित करने की घोषणा की है, वह स्वागत योग्य है अजयसिंह ने कहा कि शहर के विकास के लिए नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम के अंतर्गत मास्टर प्लान बनाया जाता है दुर्भाग्य से 2005 के बाद से भोपाल के लिए तैयार मास्टर प्लान के आज तक नहीं आया है मास्टर प्लान में यह निर्धारित किया जाता है कि किस भूमि का क्या उपयोग किया जाना है किन्तु आपके द्वारा विगत 24 मई को अवैध कालोनी को नियमित करने की घोषणा के बाद अब मास्टर प्लान का कोई औचित्य नहीं रह गया है जब आपके इस तरह के विचार हैं कि कोई भी कोई व्यक्ति कहीं भी निर्माण कर सकता है, तो ऐसी स्थिति में उचित होगा कि तैयार मास्टर प्लान ही निरस्त कर दिया जाए और सभी निवासियों को अपनी सुविधानुसार निर्माण करने की अनुमति दी जाए|
