किसान मित्र एवं किसान दीदी संघ ने एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम का सौपा ज्ञापन

0 86
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 25 मई को किसान मित्र एवं किसान दीदी संघ जिला सीधी द्वारा जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन जिले के एसडीएम नीलेश शर्मा को सौंपा गया मुख्यमंत्री के नाम से दिए गए ज्ञापन में किसान मित्र एवं किसान दीदी संघ सीधी द्वारा पूर्व किसान मित्र दीदी की बहाली व नियुक्ति की मांग की गई है किसान मित्र एवं किसान दीदी संघ ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को बताया कि संघ द्वारा पूर्व में भी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा केंद्रीय कृषि मंत्री भारत सरकार नरेंद्र सिंह तोमर जी से मिलकर उन्हें अपनी समस्या की जानकारी दी गई थी जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया था कि मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही पूर्व के किसान मित्रों दीदी को बहाल किया जाएगा लेकिन सरकार तो बन गई और सरकार अपना वादा भूल गई जिसकी वजह से किसान मित्र और किसान दीदी बेरोजगार दर-दर भटक रहे हैं दिए गए ज्ञापन में संघ ने मांग की है कि यदि मध्य प्रदेश सरकार ने 15 जून तक उनकी मांगे पूरी नहीं की तो उनके संघ द्वारा प्रदेश स्तर पर 25 जून को मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी मध्य प्रदेश सरकार की होगी।

News TOP Footer