कक्षा 10वीं एव 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित प्रदेश में तीसरे स्थान पर आया सीधी जिला

0 173
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 25 मई को माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10वीं एव 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 63.94 प्रतिशत रहा। परीक्षा में कुल शामिल छात्र 13569 मे से 8859 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुये जिसमें प्रथम श्रेणी में 5953, द्वितीय श्रेणी में 5901 विद्यार्थी पास हुये। एक विद्यार्थी प्रदेश की मैरिट में स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार हाई स्कूल परीक्षा में सीधी जिले का परीक्षा परिणाम 70.06 प्रतिशत रहा। कुल 15290 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुये जिसमें से 10711 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुये। प्रथम श्रेणी में 7122, द्वितीय श्रेणी में 3505 और 84 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुये। कक्षा 10वीं एवं 12वीं में दोनों में सीधी जिला सम्भाग में प्रथम स्थान पर रहा। प्रदेश स्तर पर कक्षा 12वीं में सीधी की रैंकिंग तीसरी रही जबकि कक्षा 10वीं में जिला 8वे स्थान पर रहा।परीक्षा परिणामों के नतीजे आने के बाद देर शाम जिला कलेक्ट्रेट सभागार में सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू रामजी सिंह कलेक्टर साकेत मालवीय सीईओ जिला पंचायत राहुल धोते डीएपीएल मिश्रा द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिले के प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया जिनमें दसवीं क्लास में प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त करने वाली अंजली पांडे पिता राजेंद्र पांडे निवासी अमाहा सीधी जो गणेश हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा भी शामिल थी जिले की दसवीं और बारहवीं कक्षा की प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को पुरस्कृत करने के बाद जिले के कलेक्टर साकेत मालवीय ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को जिले के 10वीं और 12वीं के आए परीक्षा परिणामों की जानकारी दी और कहा कि इन में अभी और सुधार की जरूरत है हम आने वाले समय में उन सभी कमियों को दूर करेंगे जिससे हमारे जिले की छात्र-छात्राएं और बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

News TOP Footer