पुलिस ने 96 लीटर शराब 5 लाख 28 हजार के वाहन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया

0 271
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजुलता पटले के मार्गदर्शन में गठित टीम द्वारा 96 लीटर (प्लेन एवं अंग्रेजी) शराब को जप्त करते हुये एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है बताया गया की पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित टीम को दिनांक 22 मई को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की बारिगवा कुटी तरफ एक महेद्रा जीप में अवैध रूप से विक्रय हेतु शराब लेकर जा रहा है। सूचना पर तत्काल गठित टीम द्वारा पहुंचकर घेराबंदी कर गाड़ी को रुकवाया गया जिसमे एक व्यक्ति अंधरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा तथा जीप चला रहे चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम कुशल यादव पिता रामदयाल यादव निवासी अहिरान टोला रामपुर नैकिन थाना रामपुर बताया का होना बताया एवं भागने वाले व्यक्ति का नाम राहुल उर्फ़ प्रदीप सिंह चौहान होना बताया जिसके वाहन की तलाशी ली गई तो 10 खाकी कलर के कार्टून जीप के अंदर मिले जिसे खोलकर देखने पर 4 कार्टून में बियर एवं 6 कार्टून में 290 पाव कुल 52.5 लीटर देशी प्लेन कीमती 16530 रूपये, बियर 44 लीटर कीमती 11820 रू. कुल कीमती 28350 रू. की अवैध शराब कब्जे में रखी होनी पाई गई जिसके रखने एवं परिवहन के संबंध में वैद्य कागजात की मांग की गई जो प्रस्तुत नही किया। प्राप्त कुल 96 लीटर कीमती 28350 हजार रू. की अवैध शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त महेद्रा जीप कीमत 5 लाख को गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी का उक्त कृत्य आबकारी एक्ट की धारा 34 (2). के तहत अपराध पाये जाने पर मामला पंजीबद्ध कर आरोपी कुशल यादव पिता रामदयाल यादव निवासी अहिरान टोला रामपुर नैकिन थाना रामपुर को मौके से गिरफ्तार कर प्रकरण की विवेचना की जा रही है।

News TOP Footer