पुलिस ने चार जुआड़ियों से 3100 रूपये नगदी एक नग ट्रक कीमत 25 लाख जप्त किया

0 390
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजुलता पटले के मार्गदर्शन थाना प्रभारी बहरी उनि पवन सिंह के नेतृत्व में बहरी पुलिस टीम द्वारा जुआ खेलते चार जुआड़ियों को 52 ताश पत्ते के 3100 रूपये नगदी एक नग ट्रक वाहन कुल कीमती 25 लाख 3100 रूपये जप्त किया है। बताया गया की बहरी पुलिस को मुखबिर सूचना मिली कि मायापुर बाजार में कुछ लोग एक ट्रक के अन्दर ताश जुआ खेल रहे है। उक्त सूचना से वरिष्ट अधिकारियों को सूचित करते हुये टीम गठित कर रेड कार्यवाही की जाकर ट्रक को घेराबंदी कर चार व्यक्तियों को पकड़ा गया जो ट्रक क्रमांक क्रमांक एमपी 53एचए3360 के केबिन में पैसा रुपया का हारजीत का दाव लगाते हुए पाये गये। उनका नाम पता पूछा गया गया तो अपना नाम रमेश प्रसाद तिवारी पिता श्यामबिहारी तिवारी उम्र 38 वर्ष निवासी बदेला, विनोद द्विवेदी पिता रामशिरोमणि द्विवेदी उम्र 30 वर्ष निवासी लौआ, अनिल कुमार साकेत पिता भागीरथी साकेत उम्र 32 वर्ष निवासी लौआ, राजबहोर साहू पिता सत्यमान साहू उम्र 47 वर्ष निवासी डढ़िया थाना बहरी का होना बताये। बाद सभी की तलासी ली गयी जो रमेश प्रसाद तिवारी के पास से 350 रुपये, विनोद द्विवेदी के पास से 200 रुपये, अनिल कुमार साकेत के पास से 430 रुपये एवं राजबहोर साहू के पास से 320 रुपये एवं फड से 1800 रुपये कुल 3100 रुपये एवं ताश के 52. पते बरामद हुए। आरोपी उपरोक्त का यह कृत्य अपराध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत दण्डनीय अपराध पाये जाने से बरामद फंड एवं पास से कुल 3100 रुपये, ताश के 52 पत्ते तथा वाहन ट्रक क्रमांक एमपी 53 एच.ए. 3360 मय कागजात कीमत 25 लाख कुल कीमत 25 लाख 3100 रूपये समक्ष गवाह के जप्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया।

News TOP Footer