बूथ विजय संकल्प अभियान के अंतर्गत सेमरिया मंडल में आयोजित हुआ कार्यक्रम

0 191
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी विधानसभा अंतर्गत सेमरिया मण्डल के शक्ति केन्द्र ग्राम अमरवाह में बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत बॉलीबॉल एवं रस्साकशी खेल के आयोजन में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सम्भागिय संगठन प्रभारी रणवीर सिंह रावत भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला महिला मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रज्ञा त्रिपाठी की विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। बूथ विजय संकल्प अभियान 4 मई से लेकर 14 मई का जिले के विभिन्न शक्ति केंद्रों में संयुक्त रूप से चल रहा है। जिसमें त्रिदेव पंच परमेश्वर और बूथ समितियां दिन भर एकत्रित रहकर एक साथ एक विचार के साथ समसामयिक विषयों पर चिंतन चर्चा और विभिन्न खेलों का आयोजन हो रहा है। खेलों के आयोजन के पश्चात कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन भी अतिथियों द्वारा किया गया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री और संभागीय संगठन प्रभारी रणवीर सिंह रावत भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य इंद्र शरण सिंह चौहान पूर्व जिला अध्यक्ष बृज बिहारी लाल शर्मा सहित अनेक लोगों ने खेलों में शामिल होकर बूथ विजय संकल्प अभियान की संकल्पना को साकार करने की बात कही और रस्साकशी बालीबालए खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण एवं शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष संजय सिंह चौहान संदीप शर्मा सुरेश सिंह चौहान सहित पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता आम जनमानस उपस्थित रहें।

News TOP Footer