f.i.r. दर्ज कर कॉपी देने की मांग को लेकर लाश सम्राट चौक पर रख कर किया प्रदर्शन

0 325
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : विगत 30 अप्रैल को सीधी शहर से लगे ग्राम कुकुड़ीझड़ में सुजीत सिंह पुत्र अशोक सिंह के साथ गंभीर मारपीट करके उन्हें अचेत अवस्था में छत से फेंकने का वीडियो वायरल हुआ वही गंभीर पीड़ित युवक को इलाज के लिए रीवा और इलाहाबाद ले जाया गया जहां पर उक्त युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई 7 मई को मृतक युवक का शव लेकर उसके परिजन सीधी शहर के सम्राट चौक पर पहुंचे और उन्होंने शव को बीच रोड पर रखे सड़क जाम कर दी और मृतक युवक के साथ मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ नामजद f.i.r. दर्ज करने और उन्हें गिरफ्तार करने की मांग करने लगे सम्राट चौक में लाश सड़क पर रखकर अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे मृतक के परिजनों ने मीडिया को अपनी मांगे बताई वही सम्राट चौक पर मृतक युवक का शव रखकर चक्काजाम करने के दौरान पुलिस ने सम्राट चौक को छावनी में तब्दील कर दिया और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने मृतक के परिजनों से उनकी मांगों के संबंध में बातचीत शुरू कर दी लेकिन बात नहीं बन रही थी काफी देर बाद जिले की एडिशनल एसपी अंजू लता पाटले ने पहुंचकर मृतक के परिजनों से बात की और उनकी मांगों को सुना जिस पर मृतक के परिजनों ने एफ आई आर की कॉपी उन्हें तत्काल मौके पर देने की मांग की उप पुलिस अधीक्षक ने मृतक के परिजनों की बात मान ली और उनके परिजनों को f.i.r. के लिए भेजा और कुछ ही देर बाद एफ आई आर की कॉपी आई और मृतक के परिजनों को मिल गई जिसके बाद मृतक के परिजनों ने शव को चौराहे से उठाकर एंबुलेंस में रखकर अपने गांव की तरफ रवाना कर दिया चौराहे पर प्रदर्शन खत्म होने के बाद एंड टीवी इंडिया न्यूज़ ने जिले के एडिशनल एसपी से इस मामले में की जा रही कार्रवाई की जानकारी मांगी तो उन्होंने कहा कि दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है आगे जांच पड़ताल की कार्यवाही की जाएगी।

News TOP Footer