बूथ विजय संकल्प अभियान की भाजपा जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने ली तैयारी बैठक 

0 186
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक बूथ विजय संकल्प अभियान को लेकर पार्टी कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कामकाजी बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि बूथ विस्तारक अभियान कुछ जगहों में शेष है, वहां अतिशीघ्र पूर्ण करें। आजीवन सहयोग निधि की भी योजना करें। पार्टी का महत्वपूर्ण कार्यक्रम 4 मई से लेकर 14 मई तक बूथ विजय संकल्प अभियान चलने वाला है, जिसमें त्रिदेव, पंच परमेश्वर और बूथ समितियों के सम्मेलन और बैठकें आयोजित करनी है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि बूथ विजय संकल्प अभियान आगामी दिनों में संपन्न होने वाले चुनावों में विजय श्री की रूपरेखा सुनिश्चित करेगा। बैठक का संचालन जिला महामंत्री डॉ मनोज मिश्रा एवं स्वागत भाषण जिला उपाध्यक्ष डॉ विक्रम सिंह चौहान ने किया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी एवं मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।

News TOP Footer