उत्सव के रूप में आयोजित हुई मन की बात शामिल हुए प्रदेश मंत्री, जिला अध्यक्ष, सांसद, विधायक

0 183
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात का 100वां प्रसारण जिले के 1036 बूथों में समारोह पूर्वक उत्सव के रूप में हजारों की संख्या के साथ भाजपा प्रदेश मंत्री और जिला संगठन प्रभारी राजेश पाण्डेय, जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान, लोकसभा सांसद रीती पाठक, राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह, सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ राजेश मिश्रा, इंद्र शरण सिंह चौहान ने सैकडों लोगों के साथ सुना और कार्यकर्ताओं को संबोधित किय। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र मणि दुबे ने बताया कि भाजपा प्रदेश मंत्री और जिला संगठन प्रभारी राजेश पांडे धौहनी विधानसभा के पोडी मंडल के भूत क्रमांक 677 में, भाजपा जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान, राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष बृज बिहारी लाल शर्मा बूथ 31 अमरवाह, मंडल सेमरिया, लोक सभा सांसद श्रीमती रीती पाठक बूथ 44, कड़ियार, मंडल सोनवर्षा, सीधी विधायक पंडित केदार नाथ शुक्ला बूथ 209, वार्ड 05, मंडल सीधी नगर में, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ राजेश मिश्रा वार्ड 12 के बूथ क्रमांक 231में, इंद्र शरण सिंह चौहान सेमरिया मंडल के बूथ क्रमांक 10 में पार्टी पदाधिकारियों , कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनों के साथ “मन की बात” कार्यक्रम को सैकड़ों ग्रामीणों के साथ सुनकर उन्हें संबोधित किया। भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राजेश पांडे ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम देश के इतिहास का अविस्मरणीय पन्ना है। जिसमें देश के स्वाभिमान का प्रगटीकरण होता है। भाजपा जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने सभी जिले वासियों को मन की बात के सो वे एपिसोड की शानदार की शानदार सफलता की बधाई देते हुए कहा कि इस एपिसोड से देश की जनता जनार्दन में नए उत्साह और ऊर्जा का संचार होता है।

News TOP Footer