प्रतिबंधित पुल से रेत लोड़ कर परिवहन कर रहे 6 वाहनो को पुलिस ने जप्त किया

0 765
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक डॉ.रविन्द्र वर्मा के निर्देशन अति.पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजुलता पटले के मार्गदर्शन थाना प्रभारी अमिलिया निरीक्षक अशोक पाण्डेय के नेतृत्व में अमिलिया पुलिस ने जोगदहा छतिग्रस्त पुल सोन नदी भारी वाहन प्रतिबंधित क्षेत्र से रेत लोड़ कर परिवहन कर रहे 6 वाहन कीमत लगभग 65 लाख रू. जप्त कर वाहन चालको के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध किया है। बताया गया की दिनांक 26-27 अप्रैल को रात्रि गस्त के दौरान अमिलिया पुलिस को जरिये मुखविर सूचना मिली कि सोन नदी जोगदहा छतिग्रस्त पुल जो भारी वाहन आवागमन प्रतिबंधित पुल है, से कुछ भारी वाहन रेत लोड़ कर निकलने की तलाश में है। रात्रिगस्त अधिकारी द्वारा सूचना से थाना प्रभारी अमिलिया को अवगत कराया जाकर हमराही स्टॉफ के साथ जोगदहा पुल के पास पहुचे तो देखा कि बहरी तरफ से कई भारी वाहन छतिग्रस्त पुल पार कर आ रहे थे जिनको बारी बारी से रूकवा कर देखा गया तो सभी में रेत लोड़ थी जिनके संबंध में कागजात की मांग की गई तो दिखाये जो टीपी में बारपान से लोड़ खनिज रेत की वैद्यता दिनांक 27.04.2023 की सुबह 5 बजे तक थी एवं बहरी अमिलिया, कोदौरा रूट लेख होना पाया गया जबकि अनुविभागीय अधिकारी सिहावल के आदेश दिनांक 15.03.2023 के माध्यम से बहरी हनुमना मार्ग पुरानी पुल का स्लेप छतिग्रस्त होने के कारण आवगमन बंद कर दिया गया था एवं निर्धारित सर्तो के आधार पर सिर्फ लाईट मोटर व्हीकल एवं पैदल यात्रियों के आने जाने की अनुमति प्रदाय की गई थी। भारी वाहन प्रतिबंधित पुल होने के बाद भी जान माल को जोखिम में डालकर उक्त पुल पार करना उपर्युक्त वाहन चालको का कृत्य भा.द.वि. की धारा 188 एवं मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 179/1, 115/194(2), 130(3)/177 का अपराध पाये जाने पर आरोपी वाहन चालको एवं वाहन स्वामियों के विरूद्ध अपराध कायम कर 2 हाईवा रेता भरा हुआ कीमती 40 लाख 40 हजार रूपये, 2 मिनी ट्रक रेता भरा हुआ कीमती 14 लाख 10 हजार रूपये 2 ट्रैक्टर मय ट्राली रेता भरा हुआ कीमत 10 लाख 06 हजार रूपये कुल कीमत 64 लाख 56 हजार रूपये जप्त कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

News TOP Footer