जिला जेल सीधी में किया गया विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

सीधी धर्मेंद : म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी संजीव पाण्डेय के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग तथा जेल प्रशासन के सहयोग से जिला जेल सीधी में बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराये जाने के उद्देश्य से दिनांक 27.04.2023 को विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं विधिक सहायता व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कविता दीप खरे द्वारा जिला चिकित्सालय के चिकित्सकीय विशेषज्ञ डॉ. दीपारानी इसरानी, डॉ.लक्ष्मण पटेल, डॉ.अविनाश जॉन धार्वे, डॉ.अरविन्द सोनी, डॉ.सरसिज सिंह परिहार, डॉ.आशीष विवेक भारतीय, डॉ.हिमेश पाठक, डॉ.रश्मि सिंह सहित लैब टेक्नीशियन अब्दुल कादिर, नर्सिंग ऑफिसर ममता पटेल, संविदा फार्मासिस्ट संदीप मिश्रा तथा उपजेल अधीक्षक कृष्ण कुमार तिवारी, पैनल लॉयर विनोद कुमार श्रीवास्तव, भरतलाल गुप्ता, पैरालीगल वॉलेन्टियर्स अरविन्द पटेल व अजीत वर्मा तथा जेल स्टाफ की उपस्थिति में किया गया। विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में महिला एवं पुरूष बंदियों का एच.आई.वी., कैंसर, टी.बी. तथा अन्य बीमारी के संबंध में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जॉंच की जाकर बंदियों को दवा उपलब्ध कराई गई। विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 90 पुरूष बंदी, 20 महिला बंदी एवं 5 बच्चे कुल 115 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के साथ-साथ विधिक जागरूकता कार्यक्रम में जेल में निरूद्ध बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता, उनके अधिकार, अपीलीय अधिकार, जमानत के अधिकार, प्ली बार्गेनिंग तथा नालसा व सालसा की योजना की जानकारी प्रदान की गई। बंदियों से अधिवक्ता, जेल में भोजन की गुणवत्ता चिकित्सकीय मेल-मिलाप तथा अन्य समस्याओं के संबंध में पूछताछ की गई।
