पनवार निवासी एक युवक अजय साकेत का बहेरा गांव में कुएं में संदिग्ध अवस्था में मिला शव

0 309
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी जमोडी थाना अंतर्गत ग्राम पनवार निवासी एक युवक अजय साकेत पिता मनोज साकेत का शव अमिलिया थाना अंतर्गत बहेरा गांव में कुएं में संदिग्ध अवस्था में मिला था युवक पिछले 4 दिन से लापता था जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट अमिलिया थाने में दर्ज थी मृतक युवक के शव मिलने की सूचना पाकर मृतक युवक के परिजन घटना स्थल पर एकत्रित होकर हत्या का आरोप लगाकर काफी हंगामा किए काफी समझाइश के बाद मृतक युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए सीधी पोस्टमार्टम कक्ष लाया गया जहां 26 अप्रैल को मृतक के पोस्टमार्टम के दौरान उनके परिजनों समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई स्थित को नाजुक देखते हुए पुलिस विभाग ने भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया इस दौरान मृतक के परिजन नामजद आरोपियों के खिलाफ एफ आई दर्ज करके उनके गिरफ्तार करने पर अड़े रहे इस दौरान पोस्टमार्टम हो जाने के काफी देर की समझाइश के बाद मृतक के परिजन मृतक युवक का शव लेकर अपने साथ जाने को तैयार हो गए जिसके बाद पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से सबको मृतक के परिजनों के हवाले कर दिया और सुरक्षा हेतु कई पुलिस जवान भी साथ गए जिसके बाद मामला ठंडा पड़ा। पुलिस अब इस मामले में आरोपियों के खिलाफ जांच पड़ताल करके आगे की कार्यवाही करने की बात कह रही है।

News TOP Footer