विंध्य को नहीं मिली कोई नई सौगात पुरानी घोषणाएं फिर दोहरा गए प्रधानमंत्री कहा अजय सिंह राहुल ने

0 269
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने एक विग्यप्ति जारी करके कहा है कि प्रदेश की शिवराज सरकार को ही नहीं बल्कि केंद्र की भाजपा सरकार को भी देश के हृदय स्थल मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र में अपनी जमीन खिसकती नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि इसलिए बार-बार केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री विंध्य क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं| इसी वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी विंध्य क्षेत्र में आना पड़ रहा है। मोदी सरकार के कई मंत्रियों सहित अमित शाह का आना यह साबित करता है कि भाजपा को अहसास है की विंध्य से उनकी राजनीतिक जमीन खिसक चुकी है | यहाँ की जमीनी हकीकत यह है कि विंध्य भाजपा के हाथ से निकल चुका है। अजय सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह भी यह समझ गए हैं कि अब विंध्य को काबू करना उनके और उनकी सरकार के बस में नहीं है| शायद इसीलिए आज प्रधानमत्री का रीवा में आगमन हुआ है। विंध्य क्षेत्र की जनता में भाजपा के प्रति भारी विरोध है। अजयसिंह ने कहा कि शिवराज सरकार 18 साल से सत्ता में है लेकिन फिर भी विंध्य विकास से अछूता है। सिंगरौली को सिंगापुर, मैहर को स्मार्ट सिटी, चित्रकूट के विकास और राम वनगमन पथ के बड़े बड़े वादे तो भाजपा सरकार ने किये लेकिन कोई भी वादा पूरा नहीं हुआ| विंध्य क्षेत्र में अच्छी सड़कें ना होने के कारण बार-बार सड़क दुर्घटना होती है और उनमें दर्जनों लोग काल के गाल में समा जाते हैं| यहाँ स्वास्थ्य सुविधाओं का बुरा हाल है| ललितपुर सिंगरौली रेल लाइन की कई दशकों से प्रतीक्षा के जा रही है| इस पर भी वाहवाही लूटने के लिए बिना रेल लाइन आये ही प्लेटफार्म का शिलान्यास हो चुका है| रेल लाइन के लिए जिन किसानों की जमीन अधिग्रहित की गई है वे मुआवजे और रोजगार के लिए सरकारी दफ्तरों में ठोकर खा रहे हैं| अजयसिंह ने कहा कि प्रधानमन्त्री को सामने लाकर शिवराज सरकार अपनी असफलताओं पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही है लेकिन विन्ध्य के लोग भाजपा की असलियत को अच्छी तरह से समझ चुके हैं।

News TOP Footer