देश के लोकतंत्र को बचाने और लोगों को जागरूक करने युवक कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस

सीधी धर्मेंद : 18 अप्रैल को युवक कांग्रेस सीधी ने देश के लोकतंत्र को बचाने और लोगों को लोकतंत्र के खतरों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सीधी शहर में विशाल मशाल जुलूस मार्च निकाला मशाल जुलूस मार्च की शुरुआत सीधी शहर के कलेक्ट्रेट तिराहा अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके की गई जिसके बाद युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट चौराहे से मशाल जुलूस मार्च प्रारंभ हुआ जो शहर के सभी प्रमुख मार्गो से होकर गुजरा इस दौरान युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता पदाधिकारी जब जब मोदी डरता है पुलिस को आगे करता है कि नारे लगाते रहे। मशाल मार्च के दौरान पुलिस ने भी सुरक्षा के प्रबंध किए थे मशाल जुलूस शहर के गांधी चौक में आकर खत्म हुआ इस दौरान नेताओं ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज जिस तरह से देश में तानाशाही शासन चल रहा है और राहुल गांधी पर झूठे आरोप लगाकर उनकी सांसद से सदस्यता खत्म की गई है वह देश के लिए काला अध्याय है और यह संकेत करता है कि देश में अब लोकतंत्र खतरे में है वक्ताओं ने कहा कि हमें देश से बीजेपी को हटाना होगा तभी देश में लोकतंत्र बचा पाएगा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद थे मशाल मार्च में कांग्रेस के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष आनंद सिंह चौहान प्रदेश कांग्रेश उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह बाबा विशेष रूप से मौजूद थे।
