मझौली पुलिस ने पकड़ी गांजे के हरे पेड़ की खेती आरोपी को न्यायालय पेश किया गया

0 188
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजूलता पटले अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कुसमी सुश्री रोशनी सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन व उनि दीपक बघेल के नेतृत्व में मझौली पुलिस टीम द्वारा रेड कार्यवाही कर गांजे के हरे पेड़ की खेती पकड़ी है बताया गया की मुखविर से सूचना मिली की एक व्यक्ति अपने घर के पास बगिया में सब्जियों के पेड़ के बीच में गांजे का पेड़ लगाया है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर मझौली थाना प्रभारी द्वारा टीम गठित कर टीम के साथ दविश दिये जो सब्जियों के पेड़ के बीच हरे हरे पेड़ दिखे जिन्हे पास से जाकर देखे सूघे जो गांजा प्रतीत हुआ जिसका वजन करने पर 9 किलो 200 कीमती 100000 रू था जिसे समक्ष गवाहों के जप्त कर उक्त व्यक्ति का कृत्य एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 20 (क, ख) का अपराध पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

News TOP Footer